Monday, February 12, 2024

राम आएंगे

 राम आएंगे


आएंगे, आ रहे हैं से.. आ गए तक

राम ही थे, राम रहेंगे, राम ही हैं अब

आएंगे, आ रहे हैं से.. आ गए तक...


वो रूप अलौकिक, रूप अन्यतम, रूप विमोहन वाला

विष्णु अवतारी, वो भुजचारी, अद्भुत दीनदयाला


दयावान थे रघुकुल नंदन.. दयावान ही हैं अब..

आएंगे, आ रहे हैं से.. आ गए तक

              

विश्व स्वरूपा, अप्रतिम रूपा, जोको हृदय विशाला

वो युग अवतारी, सिंधु खरारी, संतन के प्रतिपाला


राम नाम का जाप रटे हैं..अवध पुरी में सब

आएंगे, आ रहे हैं से.. आ गए तक

No comments:

Post a Comment

कुछ यूँ ही से चलते-चलते

कुछ यूँ ही से चलते-चलते  महत्त्व  ज़िंदगी की राह पे थी धूप जब भी लग रही,   मैं पिता का हाथ थामे, परछाँव में चलता गया,   बेखौफ़ निडर साहसी मै...